PS: (GOA) IFFI 2026 : सिनेमा के मंच पर दुनिया से संवाद, मजबूत होंगे सांस्कृतिक, आर्थिक और कूटनीतिक संबंध
WITH THANKS Author: Bishwa Nath Jha
IFFI 2026 : सिनेमा के मंच पर दुनिया से संवाद, मजबूत होंगे सांस्कृतिक, आर्थिक और कूटनीतिक संबंध
IFFI 2026 में 86 देशों की फिल्में दिखाएंगी सिनेमा की ताकत, भारतीय संस्कृति को मिलेगी वैश्विक पहचान।
गोवा में सजेगा विश्व सिनेमा का महाकुंभ, सांस्कृतिक संवाद के साथ आर्थिक और कूटनीतिक रिश्तों को मिलेगी मजबूती।
भारतीय पैनोरमा, WAVES Film Bazaar और अंतरराष्ट्रीय फिल्में नई प्रतिभाओं, रचनात्मक सहयोग और वैश्विक संभावनाओं को देंगे विस्तार।

जब अरब सागर की लहरें गोवा के सुनहरे तटों से टकराती हैं, तो नवंबर की ठंडी हवाओं के साथ विश्व सिनेमा की रचनात्मकता भी यहां दस्तक देती है। यही वह अवसर है, जब भारतीय संस्कृति और वैश्विक सिनेमा का संगम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के रूप में दिखाई देता है। वर्ष 1952 में शुरू हुआ यह महोत्सव आज एशिया के प्रतिष्ठित और पुराने फिल्म समारोहों में शामिल है। सिनेमा केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि किसी देश की संस्कृति, इतिहास, सामाजिक बदलाव , कूटनीति और जीवनशैली को दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। भाषा और भौगोलिक सीमाओं से परे यह लोगों को जोड़ता है तथा सांस्कृतिक संवाद और आपसी समझ को बढ़ावा देता है। इसी उद्देश्य के साथ गोवा में 20 से 28 नवंबर 2026 तक IFFI का 57वां संस्करण आयोजित होगा। ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ यानी ‘कहानियों की कोई सीमा नहीं’ थीम पर आधारित इस महोत्सव में 86 देशों की लगभग 150 फिल्में दिखाई जाएंगी। यह आयोजन भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान, नई प्रतिभाओं और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहित करेगा।
1952 से शुरू हुआ विश्व सिनेमा से संवाद का सफर
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) की शुरुआत 1952 में मुंबई से हुई। दूसरा संस्करण 1961 में दिल्ली में आयोजित हुआ, जबकि 1965 में तीसरे संस्करण से इसे प्रतियोगिता आधारित स्वरूप मिला और ‘गोल्डन पीकॉक’ प्रमुख पुरस्कार बना। वर्ष 1975 से इसके नियमित आयोजन की परंपरा शुरू हुई। विभिन्न शहरों में आयोजित होने के बाद 2004 में गोवा को इसका स्थायी आयोजन स्थल बनाया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) और गोवा सरकार की भागीदारी से आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य विश्व के फिल्मकारों को मंच देना, विभिन्न देशों की फिल्म संस्कृति से परिचित कराना तथा आपसी सहयोग और मित्रता बढ़ाना है। इसे अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता संघों के महासंघ (FIAPF) की मान्यता भी प्राप्त है।
57वां संस्करण : 86 देशों की 150 फिल्मों का आकर्षण
IFFI का 57वां संस्करण 20 से 28 नवंबर 2026 तक गोवा में आयोजित होगा। ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ थीम वाले इस महोत्सव को 137 देशों से 1,900 से अधिक फिल्म प्रविष्टियां मिली हैं, जिनमें 86 देशों की तकरीबन 150 फिल्में चुनी गई हैं। पोलिश निर्देशक पावेल पावलिकोव्स्की की ‘फादरलैंड’ उद्घाटन फिल्म होगी। इसमें नोबेल विजेता जर्मन लेखक थॉमस मान और उनकी बेटी एरिका के माध्यम से युद्धोत्तर जर्मनी, राजनीतिक विभाजन और पारिवारिक संबंधों को दर्शाया गया है। ‘आई मैटर’ मध्य समारोह की और ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म होगी। स्पेन ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ और रूस ‘पार्टनर कंट्री’ है। ब्रिक्स सिनेमा खंड की शुरुआत भारतीय फिल्म ‘रामायण’ से होगी, जो सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देगी।
भारतीय पैनोरमा : देश की विविधता का सिनेमाई आईना

IFFI का भारतीय पैनोरमा खंड देश की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को मंच देता है। इस वर्ष इसमें 18 भाषाओं की कुल 76 फिल्में शामिल हैं, जिनमें 25 फीचर और 21 गैर-फीचर फिल्में हैं। फीचर फिल्म श्रेणी की शुरुआत आदित्य धर की हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ से होगी, जबकि गैर-फीचर खंड की उद्घाटन फिल्म लीना यादव की लद्दाखी फिल्म ‘बिकमिंग’से होगी। इस खंड में क्षेत्रीय भाषाओं के साथ छोटे शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों के फिल्मकारों की रचनाएं भी शामिल होती हैं। इनके माध्यम से देश का लोक जीवन, सामाजिक चुनौतियां, पारिवारिक संबंध, परंपराएं और बदलती आकांक्षाएं अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचती हैं।

पुरस्कार और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन
IFFI में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता, सर्वश्रेष्ठ नवोदित फीचर फिल्म निर्देशक प्रतियोगिता और ICFT-UNESCO गांधी मेडल जैसे पुरस्कार दिए जाते हैं। ‘गोल्डन पीकॉक’ महोत्सव का प्रतिष्ठित सम्मान है, जबकि गांधी मेडल शांति, अहिंसा, सहिष्णुता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित करता है। फिल्म जगत की प्रमुख हस्तियों को सम्मानित करने के साथ महोत्सव में मास्टर क्लास, कार्यशालाएं और संवाद सत्र भी आयोजित होते हैं। पटकथा लेखन, निर्देशन, अभिनय और छायांकन से जुड़े ये कार्यक्रम युवा फिल्मकारों को अनुभवी पेशेवरों से सीखने का अवसर देते हैं।
WAVES Film Bazaar : सिनेमा और कारोबार का संगम
IFFI के साथ आयोजित WAVES Film Bazaar भारतीय और दक्षिण एशियाई सिनेमा को वैश्विक फिल्म बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। NFDC ने 2007 में इसकी शुरुआत की थी। इसका 20वां संस्करण 20 से 24 नवंबर 2026 तक गोवा में आयोजित होगा। यहां फिल्म निर्माता, निवेशक, वितरक, बिक्री एजेंट, ओटीटी प्लेटफॉर्म और अंतरराष्ट्रीय उद्योग प्रतिनिधि एक साथ आते हैं। को-प्रोडक्शन मार्केट, स्क्रीन राइटर्स लैब, प्रोड्यूसर्स लैब, वर्क-इन-प्रोग्रेस लैब और व्यूइंग रूम फिल्मों के विकास, वित्तपोषण, निर्माण और वितरण में मदद करते हैं। NFDC के सहयोग से 21 क्षेत्रीय भाषाओं में 300 से अधिक फिल्में बनी हैं। ‘द लंचबॉक्स’, ‘न्यूटन’, ‘मंटो’ और ‘कोर्ट’ जैसी फिल्मों को भी इस मंच से लाभ मिला है।
सांस्कृतिक कूटनीति और भारत की वैश्विक पहचान
किसी देश की वैश्विक पहचान केवल उसकी आर्थिक और राजनीतिक ताकत से नहीं, बल्कि संस्कृति, कला, साहित्य, संगीत और सिनेमा से भी बनती है। इसे सॉफ्ट पावर कहा जाता है। भारतीय सिनेमा लंबे समय से दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय है। हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, मराठी, असमिया और अन्य भाषाओं की फिल्मों ने भी अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का ध्यान खींचा है। IFFI इस सांस्कृतिक पहुंच को विस्तार देता है। यहां विदेशी फिल्मों के प्रदर्शन से भारतीय दर्शकों को दूसरे देशों के समाज और विचारों को समझने का अवसर मिलता है, जबकि भारतीय फिल्मों को विदेशी फिल्मकारों, वितरकों और दर्शकों तक पहुंच मिलती है। इससे भारत की सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक बदलाव और स्थानीय जीवन की कहानियां वैश्विक मंच पर पहुंचती हैं। विभिन्न देशों के कलाकारों और फिल्मकारों के बीच संवाद से सांस्कृतिक एवं कूटनीतिक संबंध भी मजबूत होते हैं।
पर्यटन, कारोबार और रोजगार की संभावनाएं
IFFI गोवा के लिए सांस्कृतिक पहचान के साथ आर्थिक गतिविधियों का भी अवसर है। देश-विदेश से आने वाले फिल्मकारों, कलाकारों और दर्शकों से होटल, परिवहन, खानपान, स्थानीय बाजार और पर्यटन कारोबार को लाभ मिलने की संभावना रहती है। आयोजन प्रबंधन, तकनीकी सेवाओं, प्रचार, आतिथ्य और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बनते हैं। महोत्सव गोवा की कला, संगीत, खानपान और पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का मंच देता है। हालांकि, वास्तविक आर्थिक लाभ का आकलन पर्यटकों, स्थानीय कारोबार और रोजगार के आंकड़ों से ही संभव है।
तकनीक, ओटीटी और बदलता फिल्म उद्योग
डिजिटल तकनीक ने फिल्म निर्माण, संपादन, छायांकन और प्रदर्शन के तरीकों को बदल दिया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्मों और क्षेत्रीय कहानियों की पहुंच बढ़ी है। एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वर्चुअल प्रोडक्शन नई संभावनाएं खोल रहे हैं। IFFI और WAVES Film Bazaar जैसे मंच इन तकनीकों, बदलते कारोबारी मॉडल और कहानी कहने के नए तरीकों पर चर्चा का अवसर देते हैं। हालांकि, तकनीकी विकास के साथ मौलिकता, रचनात्मक स्वतंत्रता और मानवीय संवेदना बनाए रखना भी जरूरी है।
चुनौतियां और आगे की राह
भारतीय सिनेमा के सामने अच्छी पटकथा, वित्त, वितरण, प्रचार और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच जैसी चुनौतियां हैं। क्षेत्रीय और स्वतंत्र फिल्मों को अक्सर सीमित स्क्रीन और प्रचार मिलता है, जबकि छोटे फिल्मकारों के लिए निवेश जुटाना भी कठिन होता है। IFFI और WAVES Film Bazaar इन समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए युवा व स्वतंत्र फिल्मकारों की भागीदारी, क्षेत्रीय भाषाओं और वैश्विक फिल्म बाजार तक पहुंच बढ़ाना जरूरी है।
कहानियों के जरिए दुनिया को जोड़ने का मंच
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) फिल्मों के प्रदर्शन से आगे बढ़कर भारत और दुनिया के बीच सांस्कृतिक संवाद, रचनात्मक सहयोग और कारोबारी साझेदारी का मंच है। 1952 में शुरू हुआ यह महोत्सव आज भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसके 57वें संस्करण की थीम ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ इस संदेश को आगे बढ़ाती है कि अच्छी कहानियां भाषा, देश और संस्कृति की सीमाओं से परे लोगों को जोड़ती हैं।
लेखक प्रसार भारती में वरिष्ठ पत्रकार हैं।